अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के पदाधिकारियों ने आम बजट में राहत को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम एडीएम सिटी के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा कि आम बजट में व्यापारियों व उद्यमियों को राहत मिलनी चाहिए। जीएसटी में सुधार की और सुधार की गुंजाइश बाकी है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा व महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई कि वर्तमान में बढ़ती महंगाई, ऊंची ब्याज दरें, जटिल नियम-कानून एवं साइबर अपराध जैसी समस्याओं के कारण व्यापारी एवं उद्यमी वर्ग गंभीर संकट का सामना कर रहा है। उद्योग एवं व्यापार के लिए दिए जा रहे बैंक ऋणों की वर्तमान ऊंची ब्याज दरों में कटौती किए जाने का प्रस्ताव लागू किया जाए। व्यापारी एवं उद्यमियों के ऋण खाते मात्र...