अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राज्यकर विभाग में विभिन्न सेक्टरों में कार्यरत लिपिक प्रशांत कुमार सिंह ने उप्र विश्वविद्यालय सेवा सहायक कुलसचिव की परीक्षा पास कर ली है। उनका चयन असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए हुआ है। साल 2024 में हुई लिखित परीक्षा हुई थी। जिसका परिणाम फरवरी 2026 को जारी किया गया था, जिसमें 138 परीक्षार्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किए गए थे। 23 मार्च को साक्षात्कार किया गया था। जिसमें 39 परीक्षार्थियों का चयन किया गया। इसी चयन में केशव नगर जीटी रोड निवासी प्रशांत कुमार सिंह ने भी सफलता अर्जित की। प्रशांत कुमार सिंह राज्यकर विभाग तालानगरी में लिपिक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर कारपोरेट, ऑडिट समेत अन्य सेक्टरों में काम कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- सहायक कुलसचिव परीक्षा का परिणाम घोषित किया वर्तमान में ऑडिट में...