प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में शुक्रवार को जीएसटी सुधारों और भारतीय अर्थव्यवस्था पर उनके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों को लेकर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। इसमें विशेषज्ञों ने छोटे कारोबारियों के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की प्रक्रिया सरल बनाने और कर व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि बड़े उद्यम डिजिटल कर प्रक्रियाओं को आसानी से अपना लेते हैं, लेकिन छोटे कारोबारियों को तकनीकी दिक्कतों, संसाधनों की कमी और अनुपालन की अधिक लागत का सामना करना पड़ता है। इसलिए जीएसटी प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जीएसटी प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाना जरूरी: प्रो. सुनील:::फोटो है। कर सुधारों में राजस्व वृद्...