जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- 57वीं जीएसटी परिषद की 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित बैठक में व्यापारियों एवं उद्योगों के हित में किए गए प्रमुख प्रस्तावों का सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने स्वागत किया है। चैंबर के अधिवक्ता एवं उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल तथा अधिवक्ता एवं सचिव अंशुल रिंगसिया ने कहा कि प्रस्तावित बदलाव व्यापारिक बंधुओं को राहत देने, कानूनी अड़चनों को कम करने तथा अनुपालन प्रक्रिया को सरल बनाने में कारगर होंगे। परिषद ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल जीएसटी दरों में कोई सामान्य बदलाव नहीं किया गया है। प्रमुख बदलावों में जुर्माने एवं अभियोजन सीमा में छूट, इनपुट टैक्स क्रेडिट का विस्तार, रिफंड प्रक्रिया में तेजी तथा पंजीकरण प्रक्रिया का सरलीकरण शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जीएसटी पंजीकरण पहले से अधिक सरल सामान्य जुर्माना Rs.25,000 ...