सीतामढ़ी, फरवरी 28 -- सीतामढ़ी। सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले के ईंट भट्ठा व्यवसाय संघ के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ शुक्रवार को राज्य कर संयुक्त आयुक्त, सीतामढ़ी अंचल के कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मार्च माह में राजस्व संग्रहण की स्थिति एवं इसे बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संयुक्त आयुक्त ने बताया कि फरवरी माह में सीतामढ़ी और शिवहर जिले के विभिन्न ईंट भट्ठों का व्यापक स्थल निरीक्षण किया गया है। दोनों जिलों में 100 से अधिक भट्ठों का भौतिक सत्यापन किया गया, जिनसे प्राप्त आंकड़ों का वर्तमान में विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की विसंगति पाई जाती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि जिन ईंट भट्ठा संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.