समस्तीपुर, मार्च 17 -- समस्तीपुर,। वाणिज्य कर आयुक्त, पटना के निर्देश पर मंगलवार को जीएसटी विभाग की टीम ने शहर के प्रतिष्ठित हार्डवेयर व्यवसायी के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। विभाग को सूचना मिली थी कि उक्त कारोबारी का टर्नओवर बहुत अधिक होने के बावजूद नियमों के अनुसार टैक्स का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कार्रवाई से जिले के बड़े व्यवसायियों और करदाताओं के बीच हड़कंप मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...