रामगढ़, मई 29 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय रामगढ़ की ओर से रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स व चार्टर्ड एकाउंटेंट संघ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को उत्सव मैरेज हॉल भुरकुंडा में जीएसटी और जेपीटी के ऑनलाइन निबंधन हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य अनिबंधित करदाता, व्यापारी, पेशेवर व रोजगार से जुड़े लोगों को औपचारिक कर प्रणाली से जोड़ना था। शिविर में राज्य कर विभाग से पहुंचे कर अधिकारी मनीष मिंज ने कहा कि झारखंड में विभिन्न व्यवसायों, आजीविकाओं और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े अनिबंधित जीएसटी व जेपीटी करदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन निबंधन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे करदाताओं को विभागीय प्रक्रियाओं में सहूलियत मिलेगी।रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी सदस्य विनय सिंह चौहान ने कहा कि क...