जीएसटी चोरी पकड़ी, 3.24 करोड़ जमा कराया
रुडकी, जून 23 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। राज्य कर विभाग की केंद्रीयकृत अन्वेषण इकाई ने जीएसटी चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए रुड़की स्थित इलेक्ट्रिकल वायर एवं पैनल निर्माण इकाई पर जांच कार्रवाई की। आयुक्त कर उत्तराखंड प्रतीक जैन के निर्देश पर की गई जांच में फर्म द्वारा फर्जी बिलों के माध्यम से कर चोरी किए जाने के प्रमाण मिले। जांच के दौरान जीएसटी रिटर्न, ई-वे बिल, ई-इनवॉइस तथा अन्य दस्तावेजों का विश्लेषण किया गया। विभाग को संदेह था कि फर्म लगातार कारोबार दिखा रही थी, लेकिन उसके अनुरूप कर जमा नहीं किया जा रहा था। एमसीए पोर्टल और अन्य स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जांच में सामने आया कि फर्म बिना वास्तविक माल प्राप्त किए खरीद दर्शाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ ले रही थी, जिससे कर दायित्व कम किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.