बहराइच, मार्च 1 -- बहराइच, संवाददाता। जीएसटी अधिकारी हरीश चंद्र के नेतृत्व में शनिवार रात ई रिक्शा पर लोड सिगरेट पकड़ी गई। ई रिक्शा चालक माल का बिल नही दिखा सका। नगर कोतवाल प्रदीप सिंह ने बरामद माल को नगर कोतवाली लाया गया है। जीएसटी अधिकारी मामले की जांच कर रहे है। जीएसटी अफसर हरीश चंद्र ने मिली सूचना के आधार पर नगर कोतवाल प्रदीप सिंह को साथ लेकर शनिवार रात घंटाघर चौक की ओर आ रहे ई रिक्शा रोका।उस पर लगभग दो लाख चालीस हजार कीमत की मालबोरो ब्रांड की सिगरेट लोड पाई गई। ई रिक्शा चालक ने बताया कि गोमती पान मसाला ऐंजेसी से माल लोड किया गया है। वह बरामद माल का बिल नही दिखा सका। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...