रामपुर, अप्रैल 16 -- रामपुर। थाना गंज पर पंजीकृत करोडो रूपये की जीएसटी चोरी के मामले में अपराध शाखा एवं सर्विलांस की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चार अक्तूबर 2025 को थाना गंज पर उपायुक्त खंड-1 राज्यकर सन्देश कुमार जैन ने जीएसटी प्रपत्रो में हेराफेरी व जालसाजी कर असल के रूप में प्रयोग करना एवं राज्य सरकार के करोडो रूपये की जीएसटी चोरी कर जमा न करने की शिकायत करते हुए केस दर्ज किया था। जिसमें अकील मियां,अधिवक्ता समर्पण जैन और जिया को नामजद किया गया था। इसके बाद एसपी ने इस मामले की विवेचना अपराध शाखा को भेज दी थी। जिसके बाद विवेचना के दौरान मोहसिन उर्फ मोहसिनउद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन निवासी ग्राम बेगमपुर थाना कांठ जिला मुरादाबाद का नाम प्रकाश में आया। गुरूवार को अपराध शाखा और सर्विलांस की टीम ने मोहसिन उर्फ मोहसिनउद्दीन पुत्र रियाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.