भदोही, मार्च 13 -- भदोही, संवाददाता। शहर के चवर नेवादा, कुकरौठी निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह को कार्यालय कमिश्नर जीएसटी, चेन्नई से नोटिस मिला। जिसमें उन पर कथित एक करोड़ 63 लाख 71 हजार 52 रुपये बकाया बताया गया। उसके बाद उन्होंने एसपी भदोही को शिकायती पत्र दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शून्य एफआईआर दर्ज किया गया है। तहरीर में कहा कि अक्तूबर 2019 में उन्हें जानकारी मिली कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग चेन्नई, तमिललाडू में कोई कर रहा है। उसने फर्जी जीएसटी पंजीकरण कराने के साथ ही फर्म रजिस्टर्ड करा लिया। जबकि उक्त फर्म अथवा उसके कारोबार से उनका कोई वास्ता नहीं है। जानकारी के बाद दो दिसंबर 2019 को ही जीएसटी कमिश्नर चेन्नई को लिखित रूप से मामले से अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया और आरोपित उसका दुरुपयोग धडल्ले से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.