रायबरेली, अप्रैल 1 -- हरचंदपुर संवाददाता। क्षेत्र के जीएसटी ग्लोबल स्कूल प्यारेपुर में फेलिसिटेशन डे और जीएसटी कार्निवाल का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंकित उपाध्याय व प्रधान सुरेंद्र बहादुर ने मेधावी छात्र छात्राओं वार्षिक परीक्षा फल प्रदान किया। प्रबंधक मनोज त्रिपाठी ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा विद्यालय में क्रिकेट अकादमी, कराटे कक्षाओं का संचालन और स्मार्ट क्लास के माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्रदान करने कार्य योजना बनाई जा रही है। प्री-नर्सरी में सौरव, नर्सरी में चिराग सिंह, केजी में अद्रिका सिंह, कक्षा एक से हेमा यादव,दो में वामिका सिंह, तीन में दीक्षा द्विवेदी, चार में अर्पित राज सिंह, पांच में अद्रिका सिंह, छह में काव्या गुप्ता, सात में अनुष्का द्विवेदी, आठ म...