जीएसटी गबन का आरोप, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, मई 19 -- दिनेशपुर। एक दवा कंपनी के प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर जीएसटी भुगतान की रकम गबन करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जयनगर नंबर तीन स्थित एसएनदेव हेल्थकेयर लिमिटेड के कारखाना प्रबंधक सतीष मिश्रा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि कंपनी ने जय मां दुर्गा एंटरप्राइजेज भूरारानी रोड रुद्रपुर निवासी सुशील कुमार से मैनपावर कार्य का अनुबंध किया था। अनुबंध के अनुसार बिल के साथ जीएसटी का भुगतान कंपनी की ओर से किया जाना था, जिसे समय-समय पर दिया गया। आरोप है कि सुशील कुमार ने जीएसटी विभाग के कोष में 3706797 रुपये जमा नहीं किए और इस राशि का गबन कर कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.