जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- जीएसटी में गड़बड़ी और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीम जमशेदपुर में तीन और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक ठिकाने पर तलाशी अभियान चला रही है। कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत की जा रही है। मामला जमशेदपुर के उद्योगपति ज्ञान चंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल, उनके लेखाकार और अन्य संबंधित लोगों से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच के अनुसार, आरोप है कि ऐसी संस्थाओं से खरीद के फर्जी चालान लिए गए, जिनका वास्तविक अस्तित्व नहीं था। इन चालानों के आधार पर बिना माल की वास्तविक आपूर्ति के आईटीसी का लाभ लेने का आरोप है। ईडी की टीम चारों परिसरों में दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...