वाराणसी, मार्च 5 -- काकोरी, (लखनऊ) संवाददाता। दुबग्गा के बेगरिया गांव में बुधवार शाम 'हैप्पी होली' बोलने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान वाराणसी में जीएसटी विभाग के क्लर्क के पद पर तैनात मोहित तिवारी, उसकी बहन और मां ने 22 वर्षीय पेंटर सूरज गौतम की चाकू गोदकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुबग्गा थाने का घेराव कर तीन घंटे तक हंगामा और प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लोग शांत हुए। पेंटर सूरज के पिता राजेंद्र गौतम बढ़ई हैं। राजेंद्र के मुताबिक बुधवार शाम पड़ोसी मोहित (जीएसटी विभाग में क्लर्क) उनके घर के बाहर टहल रहा था। इस बीच गांव का जिशु वहां से गुजरा। उसने राजेंद्र और मोहित को हैप्पी होली बोला। इस बात से मोहित चिढ़ गया। मोहित ने जिशु से गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर मोहित की बहन शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.