अलीगढ़, जून 11 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। उतर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री एवं अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को दिया। जिसमें मुख्य रूप से जीएसटी के सर्वे छापे बंद करने, किसी भी विभाग में पेनल्टी ब्याज 18 प्रतिशत से घटाकर 9 प्रतिशत करने, व्यापारियों को स्वास्थ बीमा, दुकान में आग लग जाने का एक करोड़ का बीमा, सभी विभागों के लाइसेंस आजीवन बनाने, बिजली बिल केवल रीडिंग के आधार पर ही लेने एवं अन्य चार्जेज हटाने की मांग की गई। इस दौरान घनश्याम दास जैन, श्रीकिशन गुप्ता, संजय वार्ष्णेय, अशोक माहेश्वरी, अनिल राज गुप्ता, शुभम माहेश्वरी, आकेत माहेश्वरी, संयोग मित्तल, अनुपम वार्ष्णेय, जगमोहन शर्मा, विनय जैन, पवन कुमार, अखिलेश कुमार आदि मौजूद थे। य...