फतेहपुर, जून 3 -- फतेहपुर। शहर के हरिहरगंज में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जीएसटी पंजीयन तथा लाभों की जानकारी साझा की गई, उपायुक्त राज्यकर अशोक कुमार ने बताया कि जीएसटी नियम 14 (ए) के तहत 2.50 लाख से कम मासिक कर की देनदारी वाले व्यापारी आधार प्रमाणीकरण की स्थिति में स्वत: पंजीयन प्राप्त हो जाता है। जिसमें पंजीकृत व्यापारियों की दुर्घटना में मृत्यु, पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 10 लाख की दुर्घटना बीमा का लाभ भी दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान जीएसटी रिटर्न दाखिला, समाधान योजना, जीएसटी सुधार आदि की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर अखिलेश कुमार, रवि प्रकाश दुबे, अभिनव सिंह, अजय गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, सुनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जीएसटी को लेकर व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आज होगा आयोजन यह भी पढ़ें- व्...