देवरिया, जून 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को जिले के निर्माणाधीन दो परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति देखी। डीएम ने कहा कि गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत पालन कर समय सीमा के साथ निर्माण कार्य पूरा करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण सबसे पहले डीएम सदर विकास खंड के परसिया मिश्र में निर्माणाधीन जीएसटी कार्यालय एवं आवासीय भवन परियोजना का निरीक्षण किए। सितंबर 2025 में प्रारंभ हुई इस परियोजना की कुल लागत 20.09 करोड़ रुपये है, जिसमें 8.58 करोड़ कार्यालय भवन एवं आवासीय भवन 11.51 करोड़ की कार्य परियोजना सम्मिलित है तथा इसकी पूर्णता तिथि दिसंबर 2026 निर्धारित है। परियोजना में कार्यालय भवन एवं आवासीय भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिल...