धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन व धनबाद इंडायरेक्ट टैक्सेस प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में होटल क्लार्क्स इन सूट्स में प्रतिष्ठित ज्ञान संचय मेगा टैक्स कॉन्फ्रेंस-2026 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने जीएसटी अपीलीय अधिकरण झारखंड के अध्यक्ष तुषार कांति सतपथी ने आयकर अधिनियम 2025 व जीएसटी कानून में हो रहे परिवर्तन पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कर पेशेवरों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। सम्मेलन में धनबाद, रांची, जमशेदपुर, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, कोडरमा, पुरुलिया सहित अन्य राज्यों से 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि जीएसटी अपीलीय अधिकरण झारखंड के अध्यक्ष तुषार कांति सतपथी ने दीप जलाकर किया। विशिष्ट अति...