जीएसटी कानून को सरल और सुगम बनाने की उठी मांग
अमरोहा, अगस्त 9 -- जिला टैक्स बार एसोसिएशन अमरोहा के संयोजन में शुक्रवार को एक प्रतिष्ठान में जीएसटी सेमिनार एवं उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन (उपकास) की 68वीं कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। सेमिनार में विभिन्न जिलों और दिल्ली से पहुंचे कर अधिवक्ताओं एवं कर विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। जीएसटी और आयकर से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज विवेक ने कहा कि इस तरह के सेमिनार अधिवक्ताओं के ज्ञानवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशेष रूप से युवा अधिवक्ताओं को कानून की नवीनतम जानकारी हासिल करने और अपने व्यावसायिक ज्ञान को बढ़ाने का मौका मिलता है। दिल्ली से आए जीएसटी विशेषज्ञ विनीत भाटिया ने जीएसटी में पेनल्टी और उससे जुड़े नियमों पर विस्तार से जानकारी दी। अधिवक्ताओं द्वारा पूछे गए सवालों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.