बक्सर, अप्रैल 1 -- 185 करोड़ के लक्ष्य के एवज में 192.16 करोड़ रुपए की जीएसटी रकम वसूली गई जीएसटी कलेक्शन को बढ़ाने के लिए अंतिम तीन महीने में विशेष रणनीति बनाई गई बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जीएसटी कलेक्शन में बक्सर को राज्य में दूसरा स्थान मिला है। जो राज्यस्तर पर जिले के लिए गौरव की बात है। पहले पायदान पर बेगूसराय काबिज है। इसके लिए राज्य सरकार के वाणिज्यकर विभाग की तरफ से राज्य कर संयुक्त आयुक्त तेजकांत झा को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने बताया कि राज्यस्तर पर बक्सर सर्किल के लिए 185 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया था। इसके एवज में 192.16 करोड़ रुपए की जीएसटी रकम वसूली गई। जो लक्ष्य से अधिक 103.87 प्रतिशत अधिक वसूली की गई है। बताया कि दो वर्षों में राज्य स्तर पर इसका ग्रोथ रेट करीब 09 प्रतिशत ह...