मेरठ, अप्रैल 21 -- संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता एवं महामंत्री संजय जैन के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल राज्यकर विभाग के दफ्तर पहुंचा। व्यापारियों से जीएसटी अफसरों ने कहा कि सेंट्रल मार्केट में 44 भवनों में जीएसटी पंजीयन वाले 82 व्यापारियों को चिह्नित किया गया है, लेकिन किसी भी प्रकार का कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-2 एसआईबी सुशील कुमार सिंह एवं असिस्टेंट कमिश्नर संदीप सिंह ने कहा कि व्यापारी नियमानुसार व्यापार स्थल में बदलाव की सूचना को अपडेट कर सकते हैं, साथ ही वह व्यापार फिलहाल बंद होने की सूचना भी राज्य कर विभाग को दे सकते हैं। यह भी पढ़ें- सेंट्रल मार्केट प्रकरण में व्यापारी पहुंचे जीएसटी दफ्तर रिटर्न जरूर दाखिल करें, जिसमें व्यापार बंद होना दर्शाएं। उन्होंने कहा कि व्यापारी क...