गया, फरवरी 6 -- वित्तीय वर्ष 2025-26 के महज दो माह बचे हैं। वाणिज्य कर विभाग टैक्स संग्रह व टारगेट को पूरा करने को लेकर बेहद गंभीर हो गया है। कई ट्रेडों के साथ ही ईंट भट्ठे के संचालकों पर भी विभाग की पैनी नजर है। भट्ठा संचालक विभाग के रडार पर हैं। मगध प्रमंडल भर में कम या बिल्कुल जीएसटी जमा नहीं करने वाले ईंट भट्ठा संचालकों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सर्वे के साथ नोटिस भेजी जा रही है। मगध प्रमंडल के सात जिलों में निबंधित 1094 ईंट भट्ठे हैं। जीएसटी के प्रमंडल में गया जी के अलावा, जहानाबाद (अरवल), औरंगाबाद, नवादा, सासाराम व भभुआ शामिल हैं। पिछले साल की तुलना में कम टैक्स आने पर विभाग कार्रवाई के मूड में राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि वित्तीय साल -2024-25 के दिसंबर तक ईंट भट्ठा के संचालकों से बतौर टैक्स दो करोड़ 24 ला...