गया, मई 2 -- नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले माह से ही जीएसटी चोरी के खिलाफ राज्य वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को मगध प्रमंडल में अलग-अलग टीम ने अभियान में लाखों के कोयला, कूलर व अन्य सामान लदी 15 गाड़ियां पकड़ीं। सबसे ज्यादा कोयला लोडेड वाहन पकड़े गए। राज्य कर आयुक्त सह सचिव संजय सिंह के निर्देश पर विशेष छापेमारी में प्रमंडल के चार जिलों में गाड़ियां पकड़ी गईं। गया में पकड़ी गईं गाड़ियों को चेक पोस्ट पर जब्त कर रखा गया है। अब वाहनों पर लदे सामान का भौतिक सत्यापन कराया। कागजात उपलब्ध नहीं कराने के बाद टैक्स व जुर्माने की कार्रवाई होगी। कागजात दिखाने पर कर और जुर्माने की राशि तय होगी

पकड़ी गई गाड़ियां राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि बिना प्रमंडल के चार जिले गया, औरंगाबाद, सासाराम व भभुआ में बिना ई-वे बि...