गया, मार्च 16 -- वाणिज्य कर विभाग ने फरवरी में मगध प्रमंडल भर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। ट्रेन, प्रतिष्ठान से लेकर सड़कों पर छापेमारी की। नतीजा टैक्स की राशि बढ़ गयी है। कार्रवाई के बाद चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के फरवरी माह में करीब ढाई सौ करोड़ रुपये बतौर टैक्स विभाग के खाते में जमा हुए। प्रमंडल भर में अप्रैल से जनवरी तक 1532. 37 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में आए, जबकि अप्रैल से फरवरी तक 1712.87 करोड़ आए। यानी केवल फरवरी में 250.5 करोड़ रुपये आए। यानी 11 माह के लक्ष्य की जनवरी तक की तुलना में करीब एक फीसदी अधिक। 10 माह तक के लक्ष्य के विरुद्ध जनवरी में 87.67 फीसदी था और 11 माह के टारगेट (फरवरी तक) की तुलना में 88.09 हो गया। मगध में गया के अलावा, औरंगाबाद, सासाराम, भभुआ, नवादा और जहानाबाद जिला शामिल हैं। चालू माह मार्च में करीब पांच सौ करोड़ से अधि...