पलामू, फरवरी 8 -- मॉर्निंग वॉक के समय सड़कों पर वाहनों की गति सीमित करने के लिए संकेतक, बैरिकेडिंग एवं निगरानी की प्रभावी व्यवस्था की मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में घोर कमी है। इससे आम लोगों को दुर्घटना से बचने के लिए काफी सतर्क रहना पड़ता है। अल सुबह बिजली गुल हो जाने पर मुख्य सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। इसके कारण असुरक्षा बढ़ जाती है। मार्निंग वाकर के पसंदीदा क्षेत्र में ओपन जिम आदि का भी अभाव बना हुआ है। हिन्दुस्तान अखबार के बोले पलामू अभियान के क्रम में मेदिनीनगर सिटी के जीएलए कॉलेज ग्राउंड के मॉर्निंग वाकरों ने सुबह-सुबह सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित रखने, पैट्रोलिंग बढ़ाने और ओपन जिम सुलभ कराने की अपेक्षा पर बल दिया। प्रस्तुति सतीश सुमन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...