पलामू, जनवरी 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय स्थित नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार को सेवानिवृत्त हो गए। कॉलेज में शनिवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई। सम्मान सह विदाई कार्यक्रम शिक्षक संघ एवं राजनीति विज्ञान विभाग, जीएलए कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से जीएलए कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ राकेश कुमार एवं शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ आरके झा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के सचिव डॉ राजेंद्र सिंह ने डॉ दिलीप कुमार के व्यक्तित्व, शैक्षणिक योगदान एवं उनके साथ जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। जीएलए कॉलेज की राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ ऋचा सिंह ने कहा कि डॉ दिलीप कुमार के सरल, सहज एवं सौम्य व...