पलामू, अप्रैल 22 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के जीएलए कॉलेज के भू-दाता स्व. गणेश लाल अग्रवाल की स्मृति में उनके परिजनों ने तैयार कराई गई तस्वीर जीएलए कॉलेज की प्राचार्य तथा नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति को भेंट की। आयोजित कार्यक्रम में परिजनों सुधीर अग्रवाल व अन्य ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जसवीर बग्गा को तस्वीर सौंपते हुए कहा कि गणेश लाल अग्रवाल का शिक्षा, समाजसेवा और महाविद्यालय के विकास में अतुलनीय योगदान रहा है, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा। तस्वीर ग्रहण करते हुए प्राचार्य डॉ. जसवीर बग्गा ने इसे महाविद्यालय के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया। उन्होंने कहा कि गणेश लाल अग्रवाल जैसे महान व्यक्तित्व के आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। यह भी पढ़ें- ग्रेजुएट कॉलेज में मई माह में दो राष्ट्रीय सेमिनार का होगा आयोजन उनक...