पूर्णिया, मई 9 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।एक दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम में गोरेलाल मेहता महाविद्यालय की छात्राओं ने कथा शिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु के गांव औराही हिंगना गांव का भ्रमण किया। परिभ्रमण कार्यक्रम में मानविकी संकाय के 14 छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय के नेतृत्व में दल शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना हुआ। इस अवसर पर हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभूषण रजक, हिन्दी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. काजल कुमारी एवं डॉ. अंकिता आनंद, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष आनंद सागर, सुबोध कुमार साह एवं मुकेश राम भी उपस्थित थे। इस दौरान छात्रों ने अररिया जिला के औराही हिंगना स्थित महान साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के आवास का भ्रमण किया जहां विद्यार्थियों ने रेणु जी के साहित्यिक जीवन उनकी रचनात्मक यात्रा तथा ग्रामीण चेतना प...