बगहा, अप्रैल 29 -- सत्येन्द्र नारायण शर्मा संजीव कुमार उर्फ पुटू मिश्रा मूलत: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के फाजिल नगर थाना क्षेत्र के नकटाहा का था। उसके एक रिश्तेदार बेतिया के हरिवाटिका चौक पर रहते थे। उसके परिजनों ने पढ़ाई के लिए उसे चाचा के यहां भेज दिया। इसी बीच असके परिवार के लोग रामनगर के सबुनी गांव में चले गए। वहां से बाद में मटियरिया के सोनवर्षा गांव में खेती की जमीन व घर बनाकर रहने लगे। वर्ष 1992 में पुटू मिश्रा ने राज हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की। वर्ष 1999 से उसके विरूद्ध आपराधिक मामले दर्ज होने शुरू हुए। यह भी पढ़ें- कुख्यात पुट्टू की हत्या में पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में वर्ष 2002 में लौरिया के पूर्व मुखिया गोपालजी प्रसाद के पुत्र गुड़ व्यवसायी योगेन्द्र प्रसाद की हत्या की गयी। इसमें पुट्टू का नाम सामने आया।इसके...