सिद्धार्थ, अगस्त 15 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। महा प्रबंधक रेलवे उदय वोरवणाकर ने शुक्रवार को अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का सिद्धार्थनगर व बढ़नी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कार्यों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने को कहा। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: आनंदनगर स्टेशन पहुंचे जीएम रेलवे, यात्री सुविधाओं को परखा निरीक्षण की प्रक्रिया महा प्रबंधक ने सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण करते हुए पूरे परिसर को देखा। उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों को देखा और कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने समय से कामों को पूरा करने का निर्देश दिया। यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए जि...