गोरखपुर, अगस्त 31 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने सोमवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर खान-पान स्टॉलों का टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉलों पर स्वच्छता, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्धारित दर का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने उपलब्धता और यात्रियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जांच की। उन्होंने स्टॉल चलाने वालों को यात्रियों को स्वच्छ, गुणवत्ता पूर्ण एवं उचित मूल्य पर खान-पान की सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि खाद्य पदार्थों की शिकायत मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाईकी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...