लातेहार, अप्रैल 8 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में मंगलवार की रात पहुंच कर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के जीएम छत्रसाल सिंह ने रेलवे रनिंग रूम और क्रू लॉवी का निरीक्षण किया। जीएम सबसे पहले रनिंग रूम गए, वहां उन्होने रनिंग स्टाफ के लिए बनाए जा रहे भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया। गैस किल्लत से खाना बनाने में घोर परेशानी को देखते हुए जीएम ने सोलर सिस्टम के चूल्हे से खाना बनाने की व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया। कोयले से खाना नही बनाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान कई रनिंग स्टाफ खाना भी खा रहे थे। जीएम ने खाना की गुणवत्ता को भी चेक किया और गुणवत्तायुक्त खाना बनाने के लिए निर्देशित किया। रनिंग रुम और शौचालय की सफाई ठीक ढंग से कराने पर भी जोर दिया। जीएम ने स्टेशन पर संचालित क्रू लॉवी का भी निरीक्षण करते हुए ट्रेन परिचालन की स्थिति का जायजा ...