मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) छत्रसाल सिंह ने शनिवार को दिघा से खुदीराम बोस पूसा स्टेशन के बीच विंडो ट्रेलिंग से निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी सैलून मुजफ्फरपुर जंक्शन पर कॉशन के लिए रुकी। कॉशन मिलने के बाद सैलून आगे के लिए रवाना हो गई। निरीक्षण के दौरान जीएम ने रेलवे ट्रैक की साफ-सफाई, प्वाइंट्स, रेलवे गुमटी, सिग्नल की दृश्यता, कर्व पर दृश्यता आदि को देखा। पूसा स्टेशन पर उतरने के बाद उसका निरीक्षण किया। करीब 30 मिनट में पूरा स्टेशन परिसर को घूमकर देखा। बताया जाता है कि पूसा को भी आगामी वित्तीय वर्ष में मॉडल स्टेशन के रूप में विसकित किया जा सकता है। इसे लेकर भी जीएम ने पूमरे और समस्तीपुर मंडल के अधिकारियों के साथ मंथन किया। इस इससे पूर्व उनके साथ रामदयालु नगर स्टेशन तक सोनपुर डीआ...