देवघर, मार्च 21 -- देवघर,प्रतिनिधि। विद्युत आपूर्ति अंचल देवघर के सभागार में शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति क्षेत्र गिरिडीह के जीएम प्रतोश कुमार की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। मौके पर विद्युत आपूर्ति क्षेत्र गिरिडीह के जीएम ने कहा कि मार्च महीना चल रहा है, इसे लेकर राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया। इसके साथ ही विद्युत उपभोक्ताओं को पावर सप्लाई बेहतर मिले इसे लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी सरकारी विभागों में जो राजस्व बकाया है, उसकी विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही विभाग द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की भी समीक्षा की गई, ताकि आवश्यकतानुसार आवश्यक कार्यों को तेज गति से करते हुए संपन्न कराया जा सके। इसके साथ ही आगामी श्रावणी मेला को लेकर अलग से बैठक की जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.