लातेहार, अप्रैल 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के जीएम छत्रसाल सिंह ने सोमवार को बरवाडीह आरओएच शेड में मालगाड़ी मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। जीएम ने ह्वील लेथ मशीन, ट्रॉली शेड सहित वर्कशोप में मालगाड़ी के मरम्मत पार्ट्स को देखा। उन्होंने मरम्मत कार्य के बारे में रेल अधिकारियों से जानकारी ली। जीएम ने मालगाड़ी के मरम्मत कार्य को लेकर रेल अधिकारियों को आवश्यक-दिशा निर्देश भी दिया। जीएम ने कहा कि कोई भी समस्या हो, आवेदन द्वारा उसके बारे में रेलकर्मी उन्हें अवगत कराये। उनकी समस्याओं को तुरंत समाधान किया जाएगा। उन्होंने कार्य को ठीक ढंग से करने के लिए भी निर्देशित किया है। निरीक्षण को लेकर सारी व्यवस्था दुरुस्त की गई थी। जीएम ने बताया कि समय-समय पर रेलवे के कार्यों का निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान धनबाद के डीआरएम अखिलेश मिश्...