धनबाद, मार्च 10 -- भौंरा के विभिन्न श्रमिक कॉलोनियों व मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति, पिट वाटर की व्यवस्था, विस्थापन, प्रदूषण की रोक थाम, सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को एटक से संबंधित असंगठित मोर्चा भौंरा के अध्यक्ष गफ्फार अंसारी और पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक टी पासवान के साथ क्षेत्रीय कार्यालय में वार्ता हुई। इस दौरान गफ्फार अंसारी ने कहा कि पिछले करीब एक माह से भौंरा के 13, 6, 7, 12 नंबर, कुम्हार पट्टी की करीब 5000 हजार से अधिक की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। इसके अलावा क्षेत्र की प्रायः सभी कॉलोनी के लोग प्रदूषण की गिरफ्त में हैं। कई स्थानों पर गैस रिसाव और भू धंसान की घटना हो चुकी है। आउटसोर्सिंग पैच में हो रही हैवी ब्लास्टिंग पर प्रबंधन तत्काल अंकुश लगाए। अन्यथा मोर्चा उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। महाप्रबंधक ने नेताओं से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.