प्रयागराज, जनवरी 1 -- उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने गुरुवार को प्रयागराज मंडल के कई नियंत्रण कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। वह सबसे पहले प्रयागराज जंक्शन पर पहुंचे और परिचालन तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उत्तर मध्य रेलवे के लगभग 70 हजार कर्मचारी अपने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के कुशल संचालन, सुरक्षा एवं सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे सातों दिन अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। इसके बाद महाप्रबंधक ने प्रयागराज मंडल के नियंत्रण कार्यालय का दौरा किया। मंडल भर में ट्रेन संचालन का प्रबंधन कर रहे कर्मचारियों के कामकाज के बारे में जाना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...