कोडरमा, जून 6 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शनिवार को गया-कोडरमा-हजारीबाग टाउन-अरगडा-पतरातू-गढ़वा रोड रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों, पुल-पुलियों, ओएचई प्रणाली, पथ-रचना तथा ट्रैक की संरक्षा एवं मजबूती का अवलोकन किया । इसी क्रम में महाप्रबंधक द्वारा ग्रैंड कॉर्ड (जीसी) लाइन के गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन के मध्य टनल संख्या 01 का विशेष रूप से गहन निरीक्षण किया गया । इस घाट सेक्शन में बीओबीआर रेक के परिचालन प्रारंभ करने के उद्देश्य से इस टनल का रीडिजाइन और डाइमेंशन बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है । पिछले महीने ही महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन में डाउन लाइन में खाली बीओबीआर रेक के परिचालन के ट्रायल का निरीक्षण किया ...