मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- चुनार। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बुधवार को चुनार जंक्शन का निरीक्षण कर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर खामियां मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता न करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीआरएम रजनीश अग्रवाल भी मौजूद रहे। सुबह करीब सवा दस बजे स्टेशन पहुंचे महाप्रबंधक ने मुख्य भवन का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म नंबर एक की ओर जाने वाला क्षतिग्रस्त रैंप देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके अलावा स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्य, प्लेटफार्मों की सफाई व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर चार व पांच के पास एफओबी के निकट बने विद्युत पैनल कक्ष के जीर्णोद्धार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.