प्रयागराज, मई 6 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल सिंह ने बुधवार को दादरी-टूंडला रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम रजनीश अग्रवाल, सचिव महाप्रबंधक अखिल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. शिवम शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। दादरी स्टेशन पर ट्रेनों के बढ़ते परिचालन एवं मेंटेनेंस सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस दौरान हाथरस रेलवे स्टेशन पर मंदबुद्धि एवं दिव्यांग सशक्तीकरण संस्थान के सदस्यों से भेंट कर उनके सामाजिक योगदान की प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...