चक्रधरपुर, मार्च 26 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे गार्डन रिच के अधिकारी स्तर पर तबादला किया गया। आगामी 31 मार्च को रेलवे के जी एम अनिल कुमार मिश्रा सेवानिवृत होंगे। इसके पूर्व जी कार्यालय में कार्यरत अधिकारयों का तबादला कर दिया गया। मुख्य रूप से जी एम के सचिव के तौर पर कार्य कर रहे मनीष कुमार पाठक का तबादला चक्रधरपुर के नए सीनियर डी ओ एम के तौर पर किया गया है। वे अवनीश की जगह लेंगे। वहीं डिप्टी सीईई (प्रोजेक्ट) अजय कुमार को जी एम के नया सचिव तौर पर स्थानांतरण किया गया है। वे मनीष कुमार पाठक का जगह लेंगे। उसी प्रकार चक्रधरपुर के सीनियर डी ओ एम अवनीश का तबादला गार्डन रिच में रिक्त पड़े पद डिप्टी सी सी एम के तौर पर किया गया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...