जीएम के आगमन से पहले डीआरएम ने किया बोकारो स्टेशन का निरीक्षण
बोकारो, अगस्त 20 -- आद्रा मंडल के डीआरएम मुकेश गुप्ता ने बुधवार को बोकारो रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वे आद्रा से बोकारो टीटी रेल लाइन का निरीक्षण करते हुए करीब 11 बजे बोकारो पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म, पैनल, नए वेटिंग हॉल सहित स्टेशन परिसर व बाहर के क्षेत्रों का जायजा लिया। इसके अलावा आउट यार्ड व इलेक्ट्रिक लोको शेड का भी निरीक्षण किया गया। डीआरएम ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था व रेलवे से जुड़े विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ स्टेशन की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। करीब 1:50 बजे डीआरएम दोबारा बोकारो स्टेशन पहुंचे। यह भी पढ़ें- मंडल रेल प्रबंधक ने खगड़िया स्टेशन का लिया जायजा, दिए निर्देश इसके बाद वे राधागांव व पुंदाग होते हुए आद्रा के लिए रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.