दरभंगा, जुलाई 25 -- दरभंगा। ऑल इंडिया बीएसएनएलई यूनियन एवं ऑल इंडिया बीएसएनएल एंड डीटीपेंशनर एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले शुक्रवार को पेंशनर एवं कर्मियों ने अललपट्टी स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस दौरान वे एक जनवरी 2017 के वेतन रिविजन को लागू करने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा मजदूरों की छंटनी पर रोक लगाने की मांगकर रहे थे। जिला सचिव ओम केशरी ने बताया कि धरना देशव्यापी है। पूरे भारतवर्ष में यह धरना उपरोक्त मांगों के लिए चालू है। धरने में ओम केशरी, राजेंद्र प्रसाद मेहता, मुक्तिनाथ झा, कौशल कुमार, राम पुकार पासवान, पीतांबर पावन, मौजे पासवान आदि थे। यह भी पढ़ें- बीएसएनएल कर्मियों का धरना समाप्त यह भी पढ़ें- संसद मार्च की तैयारी में बीएसएनएल कर्मचारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...