गिरडीह, अगस्त 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जेबीसीसीआई 12वां का गठन और वेज बोर्ड लागू करने की मांग को लेकर ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा ने सोमवार को सीसीएल गिरिडीह कोलियरी स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- वेतन समझौते को जेबीसीसीआई-12 का हो तत्काल गठनप्रदर्शन के मुख्य बिंदु इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। नेताओं ने चार लेबर कोड को मजदूर विरोधी करार देते हुए इसे काला कानून बताया। धरना सभा को संबोधित करते हुए झाकोमयू के जोनल उपाध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार का चार लेबर कोड मजदूर विरोधी है। उन्होंने कहा कि जेबीसीसीआई 12वां के गठन में देरी की जा रही है। संयुक्त मोर्चा आज इसी मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। यह भी पढ़ें- बेरमो कोयलांचल में सीसीएल जीएम कार्यालय पर संयुक्त मोर्चा का...