बगहा, जून 20 -- बेतिया,एक संवाददाता । जीएमसीएच में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे मिडिया कर्मियों से मारपीट, लूटपाट और बंधक बनाया गया था। आवेदन देने के तीन दिन बाद शनिवार को मामले में नगर थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि कैलाश यादव व अन्य की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

मामले की जानकारी एफआईआर में जूनियर डॉक्टर पीयूष उर्फ प्रिंस समेत 40-50 अज्ञात जूनियर डॉक्टरों को आरोपित किया गया है। आवेदन में मीडियाकर्मी कैलाश यादव ने कहा है है कि बीते 17 जून की शाम जीएमसीएच में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद व मारपीट की सूचना मिली। मिडिया कर्मी कवरेज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। कवरेज के दौरान एक जूनियर डॉक्टर ने अन्य साथियों को ...