पूर्णिया, जून 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल जीएमसीएच के चिकित्सकों ने एक बार फिर अपनी दक्षता का परिचय देते हुए छह वर्षीय बच्चे की जान बचाई है। खेल-खेल में कपड़े वाले चिमटे का स्प्रिंग निगलने वाले मासूम का सफल ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने बिना आंत में छेद किए स्प्रिंग को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। जटिल मानी जा रही इस सर्जरी की सफलता के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। अररिया व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित रामजी चौधरी के छह वर्षीय पुत्र अर्णव आर्य ने खेलते-खेलते कपड़े वाले चिमटे का स्प्रिंग निगल लिया था। जांच में पता चला कि स्प्रिंग बच्चे की छोटी और बड़ी आंत के बीच स्थित इलियोसीकल जंक्शन में फंस गया है। यह स्थिति बेहद गंभीर मानी जाती है। परिजनों ने बच्चे को कई चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन संतोषजनक स...