बगहा, मई 14 -- बेतिया,एक संवाददाता। जीएमसीएच मे इलाज कराने आए मरीज के परिजनों द्वारा चिकित्सक के नहीं रहने का आरोप अस्पताल प्रशासन पर लगाया जाता रहा है। इसके लिए मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के दौरान डॉक्टरों की उपलब्धता जानने में होने वाली परेशानी अब जल्द कम हो सकती है। जीएमसीएच प्रशासन ने अस्पताल के सभी विभागों में डॉक्टरों की रोस्टरवार ड्यूटी का चार्ट तैयार कर सार्वजनिक करने की पहल शुरू की जा रही है। इसके तहत ओपीडी और आईपीडी दोनों में विभागवार डॉक्टरों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। मरीज आसानी से यह जान सकेंगे कि किस समय कौन डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद हैं। जबकि कई बार ऐसा भी होता है कि मरीजों और उनके परिजनों को संबंधित डॉक्टर की जानकारी नहीं मिल पाने से इधर-उधर भटकना पड़ता था। गंभीर मरीजों के मामले में समय की बर्बादी बड़ी समस्या बन जाती है। न...