बगहा, जून 13 -- बेतिया। जीएमसीएच में इलाज के दौरान शुक्रवार को कैदी की मौत हो गई। वह गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैशखवा वार्ड संख्या-6 के चोकट साह का पुत्र भूलन साह (35) था। मौत के बाद जीएमसीएच पहुंचे परिजनों ने गिरफ्तारी के दौरान एक्साइज पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है। सदर एसडीपीओ वन अजीत कुमार ने बताया कि अभियुक्त भूलन साह को पुलिस ने पकड़ा। वह नशे की हालत में था। पुलिस ने मेडिकल कराकर उसे जेल भेज दिया। जेल में ही उसकी तबियत खराब हुई थी। इलाज के लिए जीएमसीएच मे भर्ती कराया गया था। यह भी पढ़ें- इरशाद की मौत के विरोध में भाकपा माले ने निकाला मार्च यहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे भाई हरिजन साह ने बताया कि बीते नौ जून को मेरा भाई भूलन साह अपने ससुराल ...