पूर्णिया, दिसम्बर 9 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत अत्यंत गंभीर मामले को उठाते हुए जीएमसीएच पूर्णिया की भयावह स्थिति पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और यह स्थिति लाखों नागरिकों के जीवन से सीधी जुड़ी हुई है। सांसद ने सदन को जानकारी दी कि जीएमसीएच में चिकित्सकों की भारी कमी, फंड का अभाव तथा निर्माण कार्य ठप होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं लगभग संकटग्रस्त हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य संभाल रही कंपनी ने अस्पताल के लिफ्ट पर ताला लगा दिया है और कई वार्ड व कमरे बंद कर दिए गए हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। पप्पू यादव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में जहाँ 200 डॉक्टरों की आवश्यकता ...